मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहले चरण में कैराना से लहर शुरू हो गई है और अब दूसरे चरण में भाजपा की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने कहा मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में इस बार भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कैराना का वोट प्रतिशत भाजपा की जीत का आश्वासन देता है। उन्होंने कहा कि पश्चिम के कैराना से लहर शुरू हो गई है और अब यह अगले चरण काशी तक पहुंचेगी।
उन्होंने कहा इस बार भाजपा की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी। अनुराग ठाकुर का कहना है कि मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में भाजपा इस बार 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। ये बातें गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वाराणसी में कही।