फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: 2962 बूथों के लिए पोलिंग पार्टी तैयार, बारिश से बचाव को लग रहा जर्मन हैंगर, नौ फरवरी को होंगी रवाना

Tue, 08 Feb 2022 11:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

विक्टोरिया पार्क से किठौर और हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
Meerut news today - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले की सात विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टी तैयार हैं। सोमवार को 2962 बूथों के लिए कलक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना केंद्र में पर्यवेक्षक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में फाइनल रेंडमाइजेशन किया गया। वहीं, प्रशासन ने इसके अतिरिक्त 20 प्रतिशत स्टॉफ को रिजर्व के तौर पर रखा गया है। जिससे कर्मचारियों की कमी होने पर दिक्कत न हो सके। 
विज्ञापन


वहीं, नौ फरवरी को बारिश की संभावना के चलते विक्टोरिया पार्क, आईटीआई मैदान में जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है। जिससे पोलिंग पार्टी को मतदान सामग्री देने में बारिश बाधा न बन सके। इसके अलावा मैदान में जलभराव को रोकने के लिए दो फीट गहरी नाली का निर्माण भी किया जा रहा है। 

पांच सीटों की पार्टियां विक्टोरिया पार्क से होंगी रवाना
विक्टोरिया पार्क से किठौर और हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। विक्टोरिया पार्क में भी दो स्थानों को पार्टी रवाना के लिए बांटा गया है। सोमवार को पुलिस लाइन की तरफ से तीन गेट दीवार तोड़कर तैयार किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें