दलित-मुस्लिम-गुर्जर गठजोड़ मेरे साथ
नाम : संजीव कुमार जाटव
पार्टी : बसपा
उम्र : 40 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी
विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
सर्वप्रथम गंगा का तटबंध बनवाया जाएगा, ताकि हर वर्ष बाढ़ की तबाही से खादर के लोगों को बचाया जा सके।
आपकी जीत के समीकरण क्या हैं?
दलित 100 प्रतिशत मेरे साथ हैं। गुर्जर समाज दो प्रत्याशियों से नाराज हैं। मुस्लिम भाजपा से परेशान हैं और मेरे साथ हैं।
क्षेत्र की क्या समस्याएं हैं और उनके समाधान के लिए क्या कार्ययोजना है ?
टूटी सड़कें बनवाना, प्राइमरी स्कूलों की स्थापना, लड़कियों के लिए डिग्री कालेज, हस्तिनापुर को पर्यटन नगरी का दर्जा दिलाना, उद्योग धंधे और रोजगार के साधन उपलब्ध कराना क्षेत्र की मुख्य मांग हैं। इन पर काम किया जाएगा।
आपको जनता विधायक क्यों चुने?
मैं सभी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित हूं। व्यापारी हूं और साफ छवि का हूं। जनता बाकी को देख चुकी है, इसलिए अब मुझे सेवा करने का मौका दे।
यह भी पढ़े: UP Election 2022: प्रियंका गांधी आज मेरठ में, हस्तिनापुर और मवाना में प्रत्याशियों के लिए डोर-टू-डोर करेंगी चुनाव प्रचार
हस्तिनापुर की बेटी हूं, लोगों पर भरोसा
नाम : अर्चना गौतम
पार्टी : कांग्रेस
उम्र : 26 वर्ष
शिक्षा : बीजेएमसी
विधायक बनीं तो सबसे पहला काम क्या कराएंगी?
विधायक चुने के बाद सर्वप्रथम क्षेत्र में लड़कियों के लिए डिग्री कालेज की स्थापना कराई जाएगी।
आपकी जीत के समीकरण क्या हैं?
मैं यहां की बेटी हूं। नंगला हरेरू की रहने वाली हूं। युवा हूं और क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। मुझे जीत का भरोसा है।
क्षेत्र की क्या समस्याएं हैं और उनके समाधान के लिए क्या कार्ययोजना है ?
खादर में प्रतिवर्ष बाढ़ से किसान बर्बाद हो जाता है। इसलिए तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। गांव-गांव तक एंबुलेंस सेवा का विस्तारण करायाजाएगा। रेलवे लाइन, उद्योग धंधों, बस स्टैंड और रोजगार पर काम किया जाएगा।
आपको जनता विधायक क्यों चुने?
योगेश वर्मा और दिनेश खटीक का काम लोग पहले देख चुके हैं। पहली बार क्षेत्र की बेटी चुनाव लड़ रही है। विकास के लिए मुझे चुनें।
2017 का परिणाम
1. दिनेश खटीक, भाजपा 99,436 वोट
2. योगेश वर्मा, बसपा 63,374 वोट
3. प्रभुदयाल वाल्मीकि, सपा 48,979 वोट
4. कुसुम, रालोद 6,538 वोट