पश्चिमी यूपी के 250 प्रभावशाली जाट नेता शनिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली जाएंगे। इन नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आमंत्रित किया है।
यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने कमान संभाल ली है। उन्होंने ही पश्चिमी यूपी में प्रभुत्व रखने वाले जाट नेताओं को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित किया है। दिल्ली में पूर्व केद्रीय मंत्री साहब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश साहिब सिंह के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक होगी।
सूत्रों के अनुसार, शाह चुनाव के लिए इन नेताओं को पश्चिमी क्षेत्र की कमान सौंपेंगे।