फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिव्यांग सफाईकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जमकर बवाल, पुलिस बल तैनात

Sun, 30 Sep 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन

यूपी के नजीबाबाद में एक दिव्यांग सफाई कर्मचारी युवक को सफाई करते समय एक युवक द्वारा चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से लोगों में रोष फैल गया। वहीं बाल्मिकी समाज ने जमकर हंगामा किया और घटना के विरोध में नगर के मालगोदाम तिराहे पर जाम लगाकर हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग की। जानें क्या था पूरा मामला:-

विज्ञापन

मोहल्ला जाब्तागंज निवासी दिव्यांग सफाईकर्मी नवीन रोजाना की तरह क्षेत्र में सफाई कर रहा था। पुलिस चौकी के निकट रविवार सुबह तकरीबन सवा पांच बजे एक अज्ञात शख्स ने सफाईकर्मी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल युवक ने चीख पुकार मचाई। लेकिन हमलावर सुनसान जगह का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सफाईकर्मी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। 

मोहल्ला मकबरा, जाब्तागंज, रम्पुरा और जलालाबाद के सफाई कर्मचारियों ने घटना के विरोध में मालगोदाम तिराहे पहुंचकर हाइवे का यातायात जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ अरूण कुमार सिंह, थाना प्रभारी डीएस धामा, एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने हमलावर को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाल्मिकी समाज ने चेयरमैन पति पर घटना को गंभीरता से न लेने और हमलावर की गिरफ्तारी तक जाम खोलने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश कुमार और एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और जाम खुलवाया। लेकिन दो घंटे बाद बाल्मिकी समाज ने फिर से जाम लगा दिया। कार्यवाहक डीआईजी जे रविंदर ने एसपी सिटी दिनेश कुमार, एडीएम विनोद कुमार, एसडीएम डॉ.पंकज वर्मा,सीओ अरूण कुमार सिंह की उपस्थिति में 24 घंटे में खुलासा करने का अश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

पुलिस बल तैनात 
बाल्मिकी समाज के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए आसपास के कई थानों फोर्स नजीबाबाद में तैनात की गई। नगर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। सीओ अरूण कुमार सिंह, थाना प्रभारी डीएस धामा ने बताया कि ऐतिहात के तौर पर नगर में पुलिस गश्त जारी रहेगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें