फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी की बैठक में पुलिस से उलझे भाजपा कार्यकर्ता, अफसरों से खूब हुई कहा-सुनी

Sun, 30 Sep 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस से उलझते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर में चल रही बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोंक-झोंक हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीओ देवबंद से अभद्र भाषा में बात कर डाली, इस बात को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंकर किसी तरह मामला शांत किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

आज दोपहर सहारनपुर में पीएनटी सेंटर के सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा संचालन समिति की बैठक ले रहे थे। इसी दौरान बीजेपी विधायक प्रदीप चौधरी अपने समर्थकों के साथ बैठक में शामिल होने पहुंचे, पुलिस ने जब एंट्री पास मांगा तो उनके समर्थकों के पास एंट्री पास नहीं था। इसलिए पुलिस ने समर्थकों को अंदर जाने से रोक दिया।  इस पर भाजपा समर्थक पुलिस से उलझ गए और बदसलूकी करने लगे।

यही नहीं समर्थकों के साथ साथ विधायक की भी पुलिस अधिकारी के साथ खूब कहा-सुनी हुई। इसी दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता ने सीओ देवबंद को गाली गलौज कर दी।जिसके बाद हंगामा हो गया। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ  सहारनपुर सहित, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर के भाजपा जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रहकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करने सहारनपुर पहुंचे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें