फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम: आज मेरठ में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, कार्यकर्ताओं से भी करेंगे संवाद

Wed, 09 Jul 2025 10:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ पहुंचेंगे। वे कृषि विश्वविद्यालय में 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में शामिल होंगे और सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार यानी आज को मेरठ दौरे पर रहेंगे। वे सुबह सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम में भाग लेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री पौधरोपण करेंगे और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश देंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, छात्र, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधरोपण कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता करेंगे। इसके पश्चात वे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर संगठनात्मक विषयों और लोकहित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें