फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले से परेशान किशोरी ने काटी हाथ की नस, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को घर के सामने रहने वाला मनचला काफी दिन से परेशान कर रहा है। इसके चलते किशोरी ने मंगलवार को अपने हाथ की नस काट ली। किशोरी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही इस मामले की जानकारी भाजपा नेताओं को लगी तो उन्होंने थाने में पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

पंद्रह वर्षीय किशोरी कैंट स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। किशोरी का भाई देहरादून में एक गैस कंपनी में कर्मचारी है। मां गृहिणी हैं। आरोप है कि मंगलवार को किशोरी के साथ घर में घुसकर आरोपी ईशान उर्फ सज्जू निवासी लालकुर्ती ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर भाई और मां की हत्या करने तक की धमकी दी। इससे परेशान किशोरी ने अपने हाथ की नस काट ली। उसे धनवंतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाद में लालकुर्ती थाने में पहुंचे भाजपा नेता विशाल कन्नौजिया सहित अन्य ने थाने में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर दिया। विशाल ने बताया कि मुहर्रम के दिन भी आरोपी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। वह लगातार किशोरी को परेशान कर रहा था। इसके चलते वह तनाव में भी आ गई। इसके बाद उसने यह कदम उठाया है। पीड़ित परिवार को मदद का पूरा आश्वासन दिया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें