भैसाली मैदान आयोजित श्रीराम कथा में भी उप मुख्यमंत्री पहुंचे। श्री चिन्मयानंद जी बापू की कथा मैं पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं विहिप से जुड़ा हूं। इसलिए राम कथा और रामलीला मैं स्वयं भी जाता हूं। अधिक से अधिक रामकथा हो इसका प्रयास करता हूं।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। योगी और मोदी के सुशासन में चित्रकूट और प्रयागराज सहित सभी धर्म स्थलों का विकास हो रहा है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैंने स्वयं श्री राम मंदिर की लड़ाई लड़ी तब अशोक सिंघल जी नेतृत्व कर रहे थे आज अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है यह हमारी उपलब्धि है।
श्रीरामचरितमानस के विषय में बताते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तुलसीदास जी ने हमें माता पिता के चरण छूने के संस्कार दिए रामायण से हमें सीख मिलती है पिता की आज्ञा पर श्री राम 14 वर्ष के वनवास पर गए और भरत जी ने सिंहासन पर श्री रामचंद्र जी की खड़ाऊं रखकर राजकाज चलाया। इस बीच केशव प्रसाद मौर्य ने जय श्री राम के जयकारे लगाए।
चिन्मयानंद बापू जी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित सांसद राजेंद्र अग्रवाल ज्ञानेंद्र अग्रवाल, राम कुमार गुप्ता, हर्ष गोयल, अमित गर्ग, विधायक अमित अग्रवाल, विधानसभा सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज का फटका पहना कर स्वागत किया।