फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, दिल्ली पुलिस के इन 2 कर्मियों की करतूत, चार साल से कर रहे ये काम

Tue, 27 Mar 2018 12:47 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

गाजियाबाद में दस किलो सोना लूटने के आरोपी दिल्ली पुलिस के एएसआई ब्रह्मपाल और सतेंद्र की तलाश में गाजियाबाद पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पुलिस वाले करीब चार साल से लूट की वारदात करते आ रहे हैं। कई बार सस्पेंड हो चुके हैं, इसके बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। सवाल उठता है कि अगर पुलिस वाले ही लूट करेंगे तो फिर सुरक्षा कौन करेगा।

विज्ञापन


मुंबई की एक सराफा फर्म के मैनेजर व उसके कर्मचारियों से एक सप्ताह पहले गाजियाबाद के साहिबाबाद थानाक्षेत्र में दस किलो सोना लूटा गया था। पुलिस की जांच में लूट करने वाले दिल्ली पुलिस के एएसआई ब्रह्मपाल व सतेंद्र के नाम सामने आए हैं। इस लूट में ब्रह्मपाल का साला विकास भी मौजूद था। मेरठ में शहर सराफा में सराफा कारोबारी की दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारियों ने सतेंद्र से इनकी मुखबिरी की थी। पुलिस का कहना है कि दोनों पुलिस वाले करीब चार साल से लूट की वारदात कर रहे हैं। पुलिस को इन पर शक था। ये आरोपी कई बार सस्पेंड भी हुए। लेकिन अधिकारियों तक मामला नहीं पहुंचा।

पढ़ें : यूपी: 10 किलो सोने की लूट का खुलासा, दिल्ली के पुलिसकर्मी निकले लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर पहुंची गाजियाबाद पुलिस 

रामकुमार, आईजी मेरठ रेंज
पुलिस ने बताया कि आरोपी सतेंद्र और ब्रह्मपाल बुलंदशहर के निवासी है। गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार को दोनों पुलिस वालों की तलाश में बुलंदशहर में दबिश दी। लेकिन वह घर पर नहीं मिले। आरोपी पुलिस वाले नोएडा में किराए पर रहते हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। 

ब्रह्मपाल का भाई है दरोगा 
आरोपी ब्रह्मपाल का भाई जितेंद्र यूपी पुलिस में दरोगा है। जितेंद्र की फिलहाल मेरठ में पोस्टिंग है। पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों की एक साथ कांस्टेबल के पद पर नौकरी लगी थी। एक साल पहले सतेंद्र एएसआई बना व जितेंद्र प्रमोशन होकर दरोगा बना। अब गाजियाबाद पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला है।

नाम खुले, तलाश जारी
आरोपियों के नाम सामने आए हैं। कुछ लोग पकड़े भी हैं। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और माल की बरामदगी के बाद पूरा खुलासा करेंगे। -रामकुमार, आईजी मेरठ रेंज

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें