हस्तिनापुर में गंगा में नाव हादसे के बाद से लापता प्राइमरी शिक्षक महेश चंद शर्मा (45) का शव 30 घंटे बाद एसडीआरएफ के गोताखोरों ने तलाश लिया है। मंगलवार को ही मजदूर मोनू शर्मा का शव मिला था। नाव में सवार शेष 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। बुधवार को तलाशी अभियान रोक दिया गया है। अफसरों ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि नाव में इन 15 लोगों के अलावा कोई और भी था।
हस्तिनापुर को चांदपुर से जोड़ने वाले गंगा पुल की एप्रोच रोड 28 जुलाई को पानी की तेज धारा में बह गई थी। तभी से प्रतिदिन सैकड़ों कर्मचारी, शिक्षक, किसान, मजदूर यहां अवैध रूप से चल रही नाव में सवार होकर नदी पार करते थे।