वहीं शुक्रवार रात आठ बजे सुमित जंगल से घर लौट रहे थे। रास्ते में हुकुम सिंह की ट्यूबवेल के पास गांव के रामबीर जाटव, उसके भाई श्यामबीर, नाबालिग बेटे सहित चार लोगों ने सुमित को रोक लिया। कहासुनी के बाद आरोपियों ने बलकटी से सुमित की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: UP: बारिश-ओलावृष्टि से भारी नुकसान, हर तरफ गिरी पड़ी गेहूं की फसल, चिंता में किसान बेहाल, अभी और होगी बरसात
सुबह जंगल में सुमित का शव मिला। सूचना पर सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह और इंस्पेक्टर इंचौली फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। परिजनों ने बताया कि सुमित के बेटे अरुण का रामबीर की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी कर ली और दिसंबर में गांव छोड़कर चले गए। इसको लेकर रामबीर, श्यामबीर, नाबालिग बेटे सहित चार लोगों ने हत्या कर दी।