फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में वारदात : बलकटी से काटकर साधु की हत्या, चार पर मुकदमा, सामने आई कत्ल ये बड़ी वजह

Sun, 19 Mar 2023 12:29 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में बड़ी वारदात : इंचौली थाना क्षेत्र के गांव पबला में एक साधु की बलकटी से काटकर हत्या कर दी गई। कत्ल के पीछे ये बड़ी वजह सामने आई है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के गांव पबला में साधु सुमित जाटव (47) पुत्र शिवचरण की बलकटी से काटकर हत्या कर दी गई। साधु ने जंगल में कुटिया बना रखी थी। वहां से वह रात में घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


आरोप है कि साधु का बेटा अरुण प्रेम-प्रसंग में गांव की युवती को लेकर फरार हो गया है। इसको लेकर युवती के नाबालिग भाई, पिता, चाचा और एक अन्य युवक ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद किशोर को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर इंचौली जितेंद्र कुमार दुबे के मुताबिक, करीब दो साल पहले साधु शिवचरण की मौत होने के बाद उनके बेटे सुमित जाटव साधु बन गए थे। उन्होंने गांव से आधा किमी दूर ट्यूबवेल पर कुटिया बना ली। सुमित दिनभर कुटिया पर रहते और शाम को परिवार के पास चले जाते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी का हाल : हड़ताल से हजारों घरों की बत्ती गुल, पानी को तरसे लोग, सैकड़ों गांवों में छाया अंधेरा

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार रात आठ बजे सुमित जंगल से घर लौट रहे थे। रास्ते में हुकुम सिंह की ट्यूबवेल के पास गांव के रामबीर जाटव, उसके भाई श्यामबीर, नाबालिग बेटे सहित चार लोगों ने सुमित को रोक लिया। कहासुनी के बाद आरोपियों ने बलकटी से सुमित की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: UP: बारिश-ओलावृष्टि से भारी नुकसान, हर तरफ गिरी पड़ी गेहूं की फसल, चिंता में किसान बेहाल, अभी और होगी बरसात

सुबह जंगल में सुमित का शव मिला। सूचना पर सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह और इंस्पेक्टर इंचौली फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। परिजनों ने बताया कि सुमित के बेटे अरुण का रामबीर की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी कर ली और दिसंबर में गांव छोड़कर चले गए। इसको लेकर रामबीर, श्यामबीर, नाबालिग बेटे सहित चार लोगों ने हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें