फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: सहारनपुर की पाॅश काॅलोनी में बड़ी वारदात, ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी के घर 40 लाख की चोरी

Fri, 26 Jul 2024 06:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में गुरुवार रात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यापारी के घर की अलमारी से आठ लाख नगद, 20 से 25 तोला सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। थाना सदर बाजार क्षेत्र की पॉश कालोनी मिशन कंपाउंड में यह घटना हुई है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की पॉश कालोनी मिशन कंपाउंड में ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी के घर करीब 40 लाख रुपये की चोरी हो गई। घटना का पता लगते ही एसपी सिटी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। ऑक्सीजन सिलिंडर कारोबारी विजय मोदी का मिशन कंपाउंड में खेमका सदन के पास घर है। कारोबारी का कहना है कि गुरुवार रात 10 बजे सभी सो गए थे। शुक्रवार सुबह जब उठे तो उनकी अलमारी खुली पड़ी थी।

यह भी पढ़ें: मार्मिक: घर से उठीं तीन भाइयों की अर्थी तो रो पड़ा गांव, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, साथ लिपटे मिले थे शव

विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी का सामान चेक किया तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, करीब आठ लाख रुपये और 20 से 25 तोला सोने और चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत मिली है।

फोरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट उठाए। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कुछ दिन बाद परिवार में किसी की शादी होनी थी। जिस तरीके से वारदात हुई उससे लग रहा है कि चोर कोई करीबी है। अलमारी का तोड़ा नहीं गया, बल्कि खोला गया है।

कैमरे में कैद नहीं हुआ चोर
मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया, लेकिन उनमें भी चोर कैद नहीं हुआ है। जिसने घटना को अंजाम दिया है वह बेहर शातिर चोर है। उसे पता था कि कहां-कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें