रात में कर डाली कार की धुलाई
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट निवासी वासु ने खुद को एक टीवी चैनल में पत्रकार बताया। उससे आईडी भी बरामद हुई। दिल्ली नंबर की सफेद रंग की कार पर प्रेस और टीवी चैनल के नाम का स्टीकर लगा था। घटना के बाद वासु ने घर पहुंचकर रात में ही कार की धुलाई कर दी।
बाइक सवार की मदद से पहुंची अस्पताल
बाइक सवार युवक की मदद से पीड़िता गढ़ रोड पर न्यू मैक्स अस्पताल के सामने पहुंची। मेडिकल स्टोर संचालक ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी एएन सिंह, सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने बताया कि महिला ने अज्ञात में तहरीर दी है।
महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अगवा करने में प्रयोग की गई कार को भी कब्जे में लिया है।
- अजय साहनी, एसएसपी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/