फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के जाल में फंसी छात्रा, होटल में दुष्कर्म, आरोपी के दोस्त ने बनाई अश्लील वीडियो

Mon, 22 Oct 2018 05:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां फिर से एक ताजा मामला सामने आया है। आरोप है कि एक छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म किया गया। यही नहीं बल्कि उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया।

विज्ञापन


मामला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि इस साजिश में एक युवती समेत दो आरोपी भी शामिल थे। यह युवती किशोरी की सहेली बताई गई। मामला पांच दिन पूर्व का है। रविवार को पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार यह किशोरी अपने गांव से नगर में एक कोचिंग सेंटर पर आती थी। सेंटर के संचालक की एक संबंधी इस सेंटर पर काम करती है, इस युवती की गांव के एक युवक से जान पहचान है, जो गाड़ी चलाता है। इस युवक की गाड़ी से युवती रोजाना गांव से आती थी। पीड़िता का आरोप है कि विगत 16 अक्तूबर को वह कोचिंग सेंटर पर पहुंची तो युवती ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। 
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी गाड़ी चालक युवक और वह युवती उसे एक रेस्टोरेंट में ले गए, जहां उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया सेंटर संचालक और उसके साथी ने उसकी वीडियो बना ली। रविवार को किशोरी द्वारा परिजनों को बताने के बाद थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन

वहीं इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि मुख्य आरोपी बबलू के खिलाफ दुष्कर्म, सेंटर संचालक रवीश, साथी अमित और संचालक की संबंधी के खिलाफ साजिश रचने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

दे रहे दबिश
पीड़िता ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपियों पर दुष्कर्म और साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। -राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें