उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस ने शनिवार को एक अंतरराज्यीय तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार को बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला के जंगल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए नौ आरोपियों को मौके से दबोच लिया। वहीं तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: वांटेड से थी दोस्ती... पोल खुली तो मुठभेड़ में मारनी पड़ी गोली, जानें- कौन हैं ये तीन पुलिस वाले
पुलिस के अनुसार आरोपी तमंचे तैयार कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने मौके से 70 तमंचे, 40 से अधिक अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने तमंचा फैक्टरी पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/