इसके बाद लुटेरों ने अखलाक व अन्नू पर पिस्टल तानते हुए रुपयों की मांग की, जिस पर अन्नू ने शर्ट की जेब में रखे 11 हजार रुपये निकालकर उन्हें सौंप दिए, जबकि अखलाक लुटेरों से भिड़ गया। इस पर लुटेरों ने मारपीट करते हुए अखलाक के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद बदमाश उसकी जेब से एक लाख रुपये निकालकर पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर नई मंडी हरशरण शर्मा और इंस्पेक्टर सिखेड़ा एचएन सिंह मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसी दौरान अखलाक की हत्या की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लाश को रोड पर रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर बामुश्किल शांत किया। शक के आधार पर अखलाक के साथी अन्नू व ई-रिक्शा चालक शमीम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसपी सिटी का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है, बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/