फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: एमए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, मजार पर चादर चढ़ाने गई थी छात्रा

Wed, 05 Jan 2022 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बिजनौर में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। मजार पर चादर चढ़ाने गई एमए की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
bijnor police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नगीना में दोस्त के संग मजार पर चादर चढ़ाकर लौट रही एमए की छात्रा से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा के दोस्त को बेल्ट से बांधकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने दोस्त पर भी कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तहरीर में कहा कि तीन जनवरी को वह अपने दोस्त मोनिश के साथ बाइक पर बैठकर ग्राम पुरैनी में स्थित मजार पर चादर चढ़ाने गई थी। शाम करीब चार बजे वहां से लौटते वक्त पुरैनी रेलवे लाइन किनारे गांव के दो लड़के मिले। उन्होंने मोटरसाइकिल रोक ली। इसके बाद आरोपियों ने मोनिश को गन्ने व बेल्ट से पीटा और फिर बांध दिया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, दिल जीत लेंगे बस के फीचर्स, जानें क्या-क्या हैं सुविधाएं
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी जबरदस्ती उसे गन्ने के खेत में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 

छात्रा ने तहरीर में मोनिश पर भी आरोप लगाया है कि इस वारदात में वह भी बराबर का दोषी है। पीड़िता का आरोप है कि मोनिश पहले भी कई बार उसे यहां लाकर उसके साथ बलात्कार कर चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों ग्राम पुरैनी निवासी उमेर, इजहार व नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जफरपुर निवासी मोनिश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि इजहार व मोनिश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उमेर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें