सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
वहीं बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में एक दरोगा भी घायल हो गए। दारोगा और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस टीम फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश अफजाल उर्फ नाथी 25 हजार का इनामी है, जो चार महीने पूर्व कोविड अस्पताल मिर्जापुर से फरार हुआ था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें