फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर बेटियों से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

Mon, 15 Oct 2018 05:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

दो बहनों के साथ घर में घुसकर तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उन पर तेजाब फेंक दिया, जिससे दोनों बहनें झुलस गईं। चीख पुकार सुनकर मौके पर आए लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। मामला यूपी में सहारनपुर जनपद के मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


बता दें कि घायल दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों आरोपी सौतेले मामा बताए जा रहे हैं। मंडी कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि रविवार दोपहर लगभग पौने 12 बजे उसकी दो बेटियां अपने घर में एक कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। तभी तीन युवक घर में घुस गए और उसकी दोनों नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म का प्रयास किया। जिस पर उसकी बेटियों ने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही आरोपियों ने दोनों बेटियों पर साथ लाए बोतल से तेजाब डाल दिया। जिससे उसकी दोनों बेटियां झुलस गईं। शोर सुनकर लोग एकत्रित हो गए। जिससे भाग रहे आरोपियों में से एक को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि दो फरार हो गए। 

वहीं पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि घायल दोनों किशोरियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटियों पर हमला करने वाले उसके सौतेले भाई हैं। जिनके डर से उसकी बेटियां पिछले एक माह से स्कूल भी नहीं जा रही हैं। लगातार फोन पर भी धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें