फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी: गिरोह का एक और शातिर दबोचा, मुख्य आरोपी समेत चार आरोपी अभी फरार

Fri, 06 Aug 2021 07:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरोह के चार आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार को पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में अभी भी चार आरोपी फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वर्ष 2019 व 2021 में थाना कंकरखेड़ा में रोहित गिल, रमन, भरत सिंह एवं कैलाश चंद्र ने महा फिल्म प्रोडक्शन हाउस चंडीगढ़ द्वारा फिल्म बनाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में पीड़ितों ने महा फिल्म के कथित डायरेक्टर बेअंत सिंह उर्फ प्रीति औजला, पलक औजला, सागर यादव, हितेश, चेतन जायसवाल एवं विरेंद्र रामपाल को नामजद किया था। 

आरोप था कि आरोपियों ने फिल्म में रुपये लगाकर रुपयों को दोगुना करने के नाम पर उनसे दो करोड़ की ठगी की थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। हाल ही में पुलिस ने इस मामले में आरोपी चेतन जायसवाल को पकड़कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को पुलिस ने ठगी करने वाले इस गिरोह के फरार सदस्य करनाल निवासी हितेश को करनाल से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया। इस मामले में अभी मुख्य आरोपी बेअंत सिंह उर्फ प्रीति औजला, पलक औजला, विरेंद्र रामपाल व सागर फरार चल रहे हैं। पुलिस फरार चारों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें