फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बड़ी वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, शोएब ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटे अफसर

Thu, 30 Dec 2021 11:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में गुरुवार रात को एक बड़ी वारदात हो गई। बताया गया कि एक युवक की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के किठौर में गुरुवार रात को एक बड़ी घटना हो गई। यहां आठ बजे के करीब मतलब पुत्र रशीद की तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से हत्या हुई है। बताया गया कि आरोपी दो माह से कई फायरिंग व मारपीट की घटनाओं में फरार चल रहा था। इसी आरोपी ने आज फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला।  

विज्ञापन


बताया गया कि किठौर का एक सक्रिय के नाम से चर्चित गैंग है, इस गैंग में दस से बारह लोग हैं। यह गैंग करीब एक साल में आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इनमें दरोगा के साथ मारपीट की घटना भी शामिल है। इस गैंग के सदस्य सलमान व मुनकाद के साथ रहते हैं और इन्हीं के कहने पर घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस गैंग से कस्बे में हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

दरोगा के मोबाइल छीनने के मामले में इंस्पेक्टर किठौर ने सलमान के कहने पर साठ हजार में केस रफा-दफा किया था। बताया गया हत्या करने वाले का नाम शोएब है। बताया गया शोएब सक्रिय गैंग का लीडर है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर जमकर तोड़फोड़ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें