उत्तर प्रदेश में शामली के गांव भैंसवाल में एक महिला की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि गाजियाबाद में लोनी थाना क्षेत्र के राजीव गार्डन में रह रहे लेखपाल ललित कुमार गांव भैंसवाल के मूल निवासी है। उनकी मां अनीता देवी आठ सितंबर को अपने पति के श्राद्घ में गांव स्थित घर पर आई थी। वहीं रुपयों के लेनदेन को लेकर पड़ोसी लाल सिंह ने गुरुवार रात को महिला की छुरा घोंपकर हत्या कर दी।
मृतक महिला के पुत्र ललित ने बताया कि लाल सिंह भी उनके पास में ही गाजियाबाद में रहता है। वह उनसे रुपये उधार लेता रहता था और वापस नहीं करता था। रुपये मांगने को लेकर वह रंजिश रखने लगा था।
यह भी पढ़ें: खौफनाक हैं ये चार वारदात, कहीं रिश्तों का खून... तो कहीं संबंध तार-तार, देखिए तस्वीरें
आरोप है कि लाल सिंह बृहस्पतिवार को दिन में गाजियाबाद से अपने गांव भैंसवाल आया था। रात में उसके तीन पुत्र भी गांव में आ गए। ललित ने बताया कि रात में पिता-पुत्रों ने मिलकर महिला की छुरा घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष गढ़ीपुख्ता महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद कर लिया गया है।
सीओ थानाभवन अमित सक्सेना का कहना है कि आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद हो गया है। नामजद तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/