फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मर्डर: उधार के दो हजार रुपये मांगने पर दोस्त को मार डाला, ताबड़तोड़ फायरिंग से मची भगदड़

Mon, 31 Oct 2022 11:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Murder in Meerut: मेरठ में उधार के दो हजार रुपये मांगने पर दोस्त को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं ताबड़तोड़ फायरिंग से भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Murder in Meerut: मेरठ के लिसाड़ीगेट में फतेउल्लापुर पुलिस चौकी के पास सोमवार रात 8:30 बजे 11वीं के छात्र आदिल (18) पुत्र शराफत की उसके दोस्त ने ही 2000 रुपये के लिए गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी दिलशाद उर्फ दिल्लू और माजिद उर्फ अंडा को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी हाथ नहीं आए। आरोपियों ने सरेबाजार ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में आदिल के साथ जा रहा उसका दोस्त साजिद भी घायल हो गया।  

विज्ञापन


पुदीने वाला खेत फतेउल्लापुर निवासी आदिल पढ़ाई के साथ-साथ कपड़े की फेरी भी लगाता था। चार दिन पहले आदिल ने जमुना नगर निवासी दिल्लू उर्फ दिलशाद को 2000 रुपये उधार दिए थे। सोमवार रात में आदिल अपने दोस्त साजिद के साथ स्कूटी पर सवार होकर हुमायूं नगर स्थित वसीम के बेसमेंट के पास गया था। वहां से वापस लौटते समय फतेहउल्लापुर पुलिस चौकी के पास दिल्लू मिल गया। आदिल ने दिल्लू से अपने दो हजार रुपये वापस मांगे तो कहासुनी हो गई। 

इसके बाद दिल्लू ने फोन कर चार दोस्तों को बुला लिया और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक गोली आदिल के पेट में लगी और एक गोली साजिद के कूल्हे में जा धंसी और दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर की 15 बीघा जमीन जब्त, जानें- कौन था अकबर बंजारा
विज्ञापन


वहीं आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने आदिल को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने कहा कि दो अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: BIJNOR: गांव में अचानक हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप, देखने वालों की जुटी भीड़, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें