फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, पांच क्लीनिक सील, एक ताला लगाकर भागा

Mon, 31 Oct 2022 03:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई की गई। पांच क्लीनिक सील कर दर्ज कराई जाएगी एफआईआर, एक चिकित्सक क्लीनिक छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन
कार्रवाई करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने पांच क्लीनिक को सील कर चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। टीम के निरीक्षक के दौरान एक चिकित्सक क्लीनिक छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


झोलाछाप चिकित्सकों की नोडल अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने सोमवार को बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ला और मेरठ रोड पर छोलाछाप चिकित्सकों के क्लीनिक पर छापा मारा। टीम को क्लीनिक चला रहे चिकित्सक अपना पंजीकरण  नहीं दिखा पाए। मेरठ रोड पर डेटल क्लीनिक चला रहा झोलाछाप चिकित्सक क्लीनिक छोड़कर भाग गया।
 

यह भी पढ़ें: Baghpat: जिला अस्पताल मे मरीजों की भीड़, पंजीकरण खिड़की पर लगी लंबी कतार, घंटों करना पड़ रहा इंतजार

विज्ञापन

 

टीम ने पांच क्लीनिक को सील पर झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ बागपत कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि सोमवार को ठाकुरद्वारा में तीन और मेरठ रोड पर तीन क्लीनिक का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन

 

इनमें से एक चिकित्सक क्लीनिक छोडक़र भाग गया। छह में एक चिकित्सक ही अपना रजिस्टे्रशन दिखा पाया। रजिस्टे्रशन न दिखाने पर पांच क्लीनिक को सील कर दिया है। झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कोतवाली बागपत में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें