फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की निगरानी: दूरबीन लेकर पहुंचे सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा, बोले- भाजपा नेता कुछ भी कर सकते हैं, इसलिए रख रहे पैनी नजर

Sun, 06 Mar 2022 05:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

दूरबीन से ईवीएम मशीनों की निगरानी की जा रही है। सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा ने कहा कि भाजपा नेता कुछ भी कर सकते हैं, इसलिए लगातार ईवीएम मशीनों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में दूरबीन से ईवीएम की निगरानी करते सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में तीन विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को होनी है। मतदान के बाद से ही सभी प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। हस्तिनापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उनके समर्थकों द्वारा दूरबीन से ईवीएम मशीनों की निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक योगेश वर्मा खुली जीप से रविवार को कृषि विश्वविद्यालय में पहुंचे और दूरबीन से ईवीएम मशीनों की निगरानी की गई। योगेश वर्मा ने कहा कि हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से जो चुनाव जीतता है, उत्तर प्रदेश में उसकी सरकार बनती है। इसलिए हमारा दायित्व है कि हम ईवीएम मशीनों की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कुछ भी कर सकते हैं, इसलिए हम ईवीएम मशीनों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।



यह भी पढ़ें: जलती ट्रेन की भयावह तस्वीरें: यात्रियों ने सुनाया आंखों देखा हाल, रेलवे स्टेशन पर मचा था हड़कंप, दो दिन दो बड़ी घटनाएं
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्यकर्ता ईवीएम मशीनों की देखभाल करें। इसी के मद्देनजर आदेश का पालन करते हुए ईवीएम मशीनों की दूरबीन से भी मशीनों की निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन से घर पहुंचे लाल: लाडलों का चेहरा देख छलके आंसू, बमबारी से 500 मीटर की दूरी पर था शान मोहम्मद, दर्दभरी हैं छात्रों की कहानियां

विज्ञापन

 
योगेश वर्मा ने कहा कि 10 फरवरी से ही मशीनों की देख-रेख की जा रही है। यहां कार्यकर्ताओं की 8-8 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि एक सप्ताह पहले भी करीब 40 मिनट तक ईवीएम के कैमरे बंद हो गए थे, इसलिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें