फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए- यूपी के मुख्य सचिव क्यों बोले- गन्ने के साथ दूसरी फसलों पर ध्यान दें किसान

Mon, 18 Nov 2019 11:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि किसान गन्ने के साथ दूसरी फसलों को भी उगाना शुरू करें। इससे न केवल फसल चक्र सही होगा, बल्कि गन्ना बकाया भुगतान की समस्या भी दूर हो जाएगी। वह सोमवार को मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित मेरठ और सहारनपुर मंडल की मंडलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए कृषि क्षेत्र बेहद अहम है। जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता है। परेशानी के बावजूद किसान अच्छा परिणाम दे रहे हैं, अगर इनकी समस्याएं दूर कर दें तो ये परिणाम और भी शानदार हो जाएंगे। उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनीं। कहा, मुख्यमंत्री किसानों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश की बंद चीनी मिलों को चालू कराया जा रहा है। सरकार गन्ने से उपक्रम पर ध्यान दे रही है। 

यह भी पढ़ें: विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना गन्ने की फसल का यह रोग, अधिकारी कर रहे किसानों को जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गन्ने से सीधे एथनॉल बनाने की व्यवस्था की जा रही है। सल्फर फ्री चीनी उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक बाजार में चीनी के दाम कम होने, गन्ना उत्पादन में वृद्धि और चीनी की रिकवरी ज्यादा आने से समस्याएं खड़ी हो रहीं हैं। सरकार ने अब तक 75 फीसदी गन्ने का बकाया भुगतान करा दिया है। जल्द ही पूरा भुगतान करा दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें