फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में इंडियन ऑयल के अधिकारी के घर सीबीआई का छापा, नगदी और दस्तावेज किए जब्त

Wed, 29 Jan 2025 10:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सीबीआई की गाजियाबाद ब्रांच ने मोहित सिंह के जागृति विहार सेक्टर-4 स्थित आवास पर छापा मारा। पुलिस लिखे वाहनों से टीम यहां पहुंची और शाम तक जांच की।  
विज्ञापन
इंडियन ऑयल अधिकारी के घर के बाहर खड़ी छापा मारने वाली टीम की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इंडियन ऑयल के अधिकारी मोहित सिंह के मेरठ में जागृति विहार आवास पर जांच व छानबीन की। बताया गया है कि सीबीआई की कई टीमों ने एक साथ मेरठ के अलावा पानीपत और मुजफ्फरनगर स्थित आवासों पर छापा मारा है। मोहित सिंह वर्तमान में पानीपत में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीबीआई की गाजियाबाद ब्रांच ने बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मोहित सिंह के मेरठ में जागृति विहार सेक्टर-4 स्थित आवास पर छापा मारा। दिल्ली नंबर और पुलिस लिखे वाहनों से टीम यहां पहुंची। टीम ने शाम छह बजे तक अपनी जांच पड़ताल की। बताया गया है कि टीम ने यहां से काफी नकदी और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। सीबीआई की जांच में यह बात सामने आई है कि मोहित के खिलाफ मिलावटी तेल बेचने की कई शिकायतें पहले ही दर्ज की जा चुकी थीं। लेकिन इंडियन ऑयल कंपनी ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया था। उधर, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि सीबीआई की कार्रवाई के संबंध उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें