फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलाव: यूपी कैटेट परीक्षा की तिथि बदली, अब 12 और 13 अगस्त को दो पाली में होगी परीक्षा

Mon, 12 Jul 2021 05:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी कैटेट 2021 परीक्षा छह और सात अगस्त को आयोजित होनी थी, लेकिन शिवरात्रि व टीजीटी की परीक्षा के चलते दोनों परीक्षा की तिथि बदल दी गई है।
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालय में होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि बदल गई है। अपर मुख्य सचिव कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान देवाशीष चतुर्वेदी के निर्देश पर तिथि को बदला गया है। जिसका निर्देश कृषि विश्वविद्यालय को मिल गया है।

विज्ञापन


सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह ने बताया कि यूपी कैटेट 2021 परीक्षा छह और सात अगस्त को आयोजित होनी थी, लेकिन शिवरात्रि व टीजीटी की परीक्षा के चलते दोनों की तिथि बदलने के लिए अपर मुख्य सचिव कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान को पत्र भेजा गया था। जिस पर अपर मुख्य सचिव ने तिथि को बदलते हुए परीक्षा की नई तिथि 12 व 13 अगस्त कर दी है। 12 अगस्त को स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम पाली और 13 अगस्त को मास्टर्स, पीएचडी की प्रथम पाली में व एमबीए पाठ्यक्रम की द्वितीय पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

उत्तर प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इस बार सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर रखी है। परीक्षा की तिथि बदलने पर अभ्यार्थियों के पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस या ई-मेल के माध्यम से नई तिथि की जानकारी भेज दी जाएगी। एक अगस्त 2021 से परीक्षार्थियों द्वारा वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें