2012 में हुआ था गंगोह सीट का सृजन
1957 के बाद से 2007 तक हुए चुनावों में सहारनपुर जनपद में नकुड़ भी विधानसभा सीट थी, लेकिन उसके बाद नकुड़ सीट की जगह गंगोह विधानसभा सीट का सृजन हुआ।
उपचुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन
गंगोह विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन चुनावों को निर्विघ्न एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने की कवायद में जुट गया है। रविवार को छुट्टी के बावजूद एसडीएम पूर्ण सिंह राणा ने मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ की बैठक आहूत कर उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए।
उधर, सीओ अजय कुमार ने भी तमाम पुलिस स्टाफ को अलर्ट कर दिया है। कोतवाली निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि मुनादी करवाकर शस्त्रों को कोतवाली में जमा कराने के निर्देश दिए गए है। मुखबिरों को भी सक्रिय करते हुए हर संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखने और समय रहते सूचना देने के निर्देश दे दिए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/