उत्तर प्रदेश सरकार के बुलडोजर अभियान के साथ ही रेलवे ने भी बुलडोजर अभियान शुरू कर दिया है। ग्वार को मेरठ के दौराला स्टेशन पर दिल्ली की ओर बाजार कॉलोनी में रेलवे बाउंड्री घेरकर बनाये गए पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर तरुण कुमार पांडेय ने बताया कि दो बार नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण को हटाया नही गया। इसके बाद ही रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पांच घरों मे अवैध निर्माणों को गिराया गया है। इस दौरान कुछ लोगो ने खुद ही निर्माण को हटाने का निवेदन किया। जिन्हें मौके पर छूट भी दी गयी। हालांकि, पक्के निर्माण पर बुलडोजर ही चलाना पड़ा।