फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: एक दिन में 50 कॉपियां ही जांच सकेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की दसवीं और बारहवीं परीक्षा की काॅपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरु होगा। मूल्यांकन के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार एक दिन में 50 कॉपियां ही शिक्षक जांच सकेंगे। इससे ज्यादा कॉपियां किसी भी शिक्षक को नहीं दी जाएंगी। इसके अलावा एक शिक्षक को पूरे मूल्यांकन अवधि में दसवीं की अधिकतम 700 और बारहवीं की 600 उत्तर पुस्तिकाएं ही जांचने की अनुमति होगी। इससे मूल्यांकन की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी और कॉपियों की जांच अधिक सावधानी से हो सकेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शहर में पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। नई व्यवस्था के अनुसार मूल्यांकन कराया जाएगा। एक शिक्षक एक दिन में 50 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर सकेंगे। मूल्यांकन के लिए पांच केंद्रों पर लगभग सात हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यदि किसी उत्तरपुस्तिका में पैसे या कोई अन्य सामग्री मिलती है तो उसे तत्काल राजकोष में जमा कराया जाएगा।

बता दें कि यूपी बोर्ड की वर्ष-2026 की दसवीं और बारहवीं परीक्षा के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। यह मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होकर एक अप्रैल तक चलेगा। मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के क्षेत्र में आने वाले 53 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य किया जाएगा। बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई थीं। ये परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होंगी।
विज्ञापन

जिले में इन केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

जिले में पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज बेगमपुल, डीएन इंटर काॅलेज रेलवे रोड चौराहा, एसएसडी बालक इंटर काॅलेज जीरो माइल लालकुर्ती, सनातन धर्म इंटर काॅलेज सदर और एनएएस इंटर काॅलेज शामिल है। मूल्यांकन के लिए 17 मार्च को प्रशिक्षण होगा। इसके बाद 18 मार्च से एक अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें