फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र को लाठी डंडों से पीटा, सदर थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगा प्लाजा के सामने हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे सात टांके लगे हैं। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पाबली खास निवासी दसवीं का छात्र राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गया था। परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर लौट रहा था। गंगा प्लाजा के सामने पहुंचते ही लाठी-डंडों और तमंचों से लैस एक दर्जन युवकों ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की। हमले में छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी थी। हमलावर छात्र को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। छात्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता नवजीत भाटिया समेत काफी संख्या में लोग सदर बाजार थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें