प्रैक्टिकल कराने वाले परीक्षक को लेनी होगी सेल्फी
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल कराने वाले परीक्षक को इस दौरान एक सेल्फी भी खींचनी होगी और उसे परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भेजना होगा। यह भी ध्यान रखना होगा कि सेल्फी विद्यालय के प्रवेश द्वार से इस तरह ली जाए कि विद्यालय का नाम भी उसमें आ रहा हो। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह भी निर्देश दिए हैं कि विद्यालय प्रायोगिक परीक्षाओं को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराएंगे।
वहीं 30 दिसंबर से 13 जनवरी 2019 तक यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न करानी हैं, जिनमें करीब 50 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन रविवार को यह परीक्षा नहीं हो सकी। छुट्टी होने के अलावा इसकी वजह यह भी रही कि विद्यालयों को अपने-अपने स्तर से इन्हें कराने की छूट है, यानि वह अपने हिसाब से दिन तय कर यह परीक्षा करा सकते हैं। लिहाजा 13 जनवरी तक वह कभी भी यह परीक्षा करा सकते हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/