यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट के नतीजों में बड़ौत के किसान के बेटे युवराज ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर खुद को साबित कर दिखाया। प्रदेश की मेरिट में चौथे पायदान पर आए होनहार छात्र का कहना है कि नियमित 15 घंटे की पढ़ाई से कामयाबी मिली। अब उसका सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना सपना है।
बड़ौत में कोताना रोड निवासी किसान संजय सिंह के बेटे युवराज की कामयाबी से जिलेभर में खुशी का माहौल है। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज बड़ौत के पीसीएम वर्ग के छात्र की माता शशि देवी गृहणी हैं। युवराज बताते हैं कि परिवार ने घर में पढ़ाई का पूरा माहौल दिया। उसे घर के कामकाज से दूर रखा और हमेशा आगे बढने के लिए प्रेरित किया।