फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2018: बेटियों ने फिर लहराया परचम, बेटों से आगे निकले कदम

Mon, 30 Apr 2018 01:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शालू अग्रवाल, मेरठ
विज्ञापन
पास की खुशी में परिजनों को मिठाई खिलाती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में बेटियों की धमक इस साल भी कायम रही। यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में प्रदेश की टॉपर अंजलि वर्मा रहीं। पश्चिमी उप्र के परीक्षा परिणाम में सहारनपुर एसपीएम एसवीएम इंटर कॉलेज की दिव्या ने हाईस्कूल में 93.67 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में टॉप टेन में छठवां स्थान हासिल किया। शामली के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की गरिमा गोयल ने 93.50 प्रतिशत अंक लेकर टॉप 10 में सातवां स्थान प्राप्त किया। मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े 17 जिलों में लगातार तीसरे साल बेटियों का जलवा बरकरार रहा।

विज्ञापन


इस साल 2018 इंटरमीडिएट के रिजल्ट में 83.27 प्रतिशत बेटियां सफल हुईं, जबकि छात्रों का परीक्षा परिणाम 66.86 प्रतिशत पर ही सिमट गया। हाईस्कूल में 86.23 प्रतिशत बेटियां और 77.5 प्रतिशत छात्र सफल हुए। दोनों ही कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में बेटियों की सफलता बेटों पर हावी रही। क्षेत्रीय कार्यालय में शामिल पांच मंडल मेरठ, बरेली, इलाहाबाद, वाराणसी और गोरखपुर सभी में मेरठ मंडल का रिजल्ट दोनों कक्षाओं में अव्वल रहा। मेरठ जिले में हाईस्कूल में नेहा गुप्ता 92 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉपर बनीं। जिले में 10वीं में 91 प्रतिशत लड़कियां और 81 प्रतिशत लड़के सफल हुए। इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत छात्राएं सफल हुईं, जबकि लड़कों की सफलता कुल 78 प्रतिशत रही।

इंटरमीडिएट, हाईस्कूल में 17  जिलों में 78 प्रतिशत छात्राएं सफल
मेरठ जिले में हर साल बेटियां बोर्ड परीक्षा परिणाम में अव्वल आ रही हैं। 2016 में दसवीं में तुषा ने 95.17 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉप किया। 12वीं में तरिशा ने 94.80 प्रतिशत अंक लेकर जिला टॉप किया। 2017 में दसवीं की जिला टॉपर रुपाली व बारहवीं की टॉपर अन्नया गुप्ता रहीं। वर्ष 2018 में नेहा गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंक लेकर हाईस्कूल टॉप किया। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018: टॉप टेन की सूची में शुमार दिव्या- सुशांत, ये रहे पांच जिलों के टॉपर

विज्ञापन

खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
हाईस्कूल में जिले के होनहार

- नेहा गुप्ता    92 प्रतिशत, सरस्वती ज्ञान मंदिर प्रताप नगर
- शालू जिंदल     91.50 प्रतिशत, आदश गर्ल्स इंटर कॉलेज
- अनुज कुमार     91 प्रतिशत, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर
- आदित्य कुंडू    91 प्रतिशत, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज रिझानी
- नेहा                91 प्रतिशत, होली चाइल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल खानपुर
- हर्ष शर्मा           90.67 प्रतिशत, राजेश पायलट इंटर कॉलेज
- पल्लवी             90.50 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल मवाना
- अर्णिमा गोयल    90.50 प्रतिशत, संस्कार एकेडमी इंटर कॉलेज मीवा मवाना
- मुस्कान प्रजापति    90.33 प्रतिशत, आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज
- आनंद कुमार          90.17 प्रतिशत, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज रिझानी
- हिमांशु धामा          90.17 प्रतिशत, एमडीएस इंटर कॉलेज पिलौना
- विकास पंवार           90.17 प्रतिशत, महर्षि दयानंद कॉलेज मोदीपुरम

इंटरमीडिएट में जिले के होनहार

- सुशांत सिंह    91 प्रतिशत, एएस इंटर कॉलेज मवाना 
- सौम्या मित्तल    90.60 प्रतिशत, एसडीएचटी एसवीएम इंटर कॉलेज गंगानगर
- राहुल    89.20 प्रतिशत, सर्वोदय इंटर कॉलेज लावड़
- आकाश कुमार    89.20 प्रतिशत, जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़
- अमन भारती    89 प्रतिशत, एसडी इंटर कॉलेज सदर 
- अंशुल सिंह    89 प्रतिशत, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती स्कूल 
- फरहीन    88.80 प्रतिशत, एसडी इंटर कॉलेज बुढ़ाना गेट
- अभिषेक वर्मा    88. 80 प्रतिशत, बाल विद्या मंदिर दौराला मेरठ
- तुलसी    88.80 प्रतिशत, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लावड़ 
- सुकून चौधरी    88.40 प्रतिशत, इदरीश मेमोरियल इंटर कॉलेज किठौर
- तरुण धीरान    88.40 प्रतिशत, एसडी इंटर कॉलेज सदर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें