up board : relese education calender
मेरठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत अभी तक शैक्षिक पंचांग जारी किया जाता था। यह तय नहीं किया जाता था कि कौन से माह कौन से विषय पढ़ाए जाने हैं, लेकिन इस बार माहवार यह जारी किया गया है। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रयागराज स्थित कार्यालय से यह निर्देश जारी किए गए।
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि कक्षा छह से नौ तक के लिए और कक्ष नौ से 12 तक के लिए किस माह कौन से विषय पढ़ाने है यह तय कर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। शिक्षकों पर दबाव रहेगा कि वह समय से कोर्स पूरा कराएं। जैसे- दसवीं में जुलाई में सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत भारत में राष्ट्रवाद (इतिहास), वन एवं वन्य जीव संसाधन (भूगोल), भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्रक (अर्थशास्त्र), संघवाद (राजनीतिक विज्ञान)। इसी माह मासिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी तरह कक्षा 11 में जुलाई में श्याम सुंदर दास, सरदार पूर्ण सिंह, सूरदास और तुलसीदास पढ़ाए जाएंगे। इसी तरह सारे विषयों को पढ़ाने के लिए महीने के हिसाब से तय कर दिए गए हैं।
स्कीम जारी... ताकि विद्यार्थी कर सकें समय से पढ़ाई
मेरठ। यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षाओं की स्कीम जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से 6 मार्च 2020 तक चलेंगी। ऐसा पहली बार हुआ है कि परीक्षाओं से इतने दिन पहले स्कीम जारी कर दी गई हो। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया होगा, ताकि विद्यार्थी समय से पढ़ाई कर सकें। उन्हें परीक्षाओं के संबंध में पहले से ही जानकारी हो जाए। पहले नवंबर और दिसंबर माह में स्कीम जारी की जाती थी।