फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड मिशन एग्जाम : महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करें, काले पेन से शीर्षक लिखें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 12 मार्च को निर्धारित है। इसमें अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए राम सहाय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अरविंद चौहान ने परीक्षार्थियों के लिए कई टिप्स साझा किए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों को अंग्रेजी पाठ्यक्रम 2025 का गहन अध्ययन करना चाहिए और इसे समय पर पूरा करना चाहिए ताकि उन्हें अपने संदेहों को दूर करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करें और काले पेन से शीर्षक लिखें।
प्रवक्ता का कहना है कि परीक्षा की तैयारी के दौरान छात्रों को लेखन और व्याकरण के प्रारूप का कम से कम तीन बार अभ्यास करना चाहिए। परीक्षा में बैठने से पहले प्रश्नों के आरंभ और अंत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही शब्द सीमा का पालन भी आवश्यक है। निबंध और लेख लिखते समय विषय को छोटे-छोटे पांच अनुच्छेदों में विभाजित करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन

-
साहित्य अनुभाग में सभी अध्याय महत्वपूर्ण
अंग्रेजी पेपर के साहित्य अनुभाग में छात्रों को किसी भी अध्याय को छोड़ने की बजाय सभी अध्यायों को कवर करने की सलाह दी गई। उन्हें चयनात्मक अध्ययन से बचना चाहिए और हर अध्याय को कम से कम एक बार पढ़ना चाहिए। समय प्रबंधन पर ध्यान देना भी अत्यंत आवश्यक है। पूरे प्रश्नपत्र को निर्धारित समय-सीमा के भीतर हल करने के लिए छात्रों को नियमित रूप से सैंपल पेपर का अभ्यास करना चाहिए।

अच्छी लिखावट के साथ प्रभावपूर्ण हो प्रस्तुति
परीक्षा में अच्छी लिखावट और उचित अंतर के साथ लिखना परीक्षक पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। अस्पष्ट लिखावट के कारण अंक गंवाने पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करना और शीर्षकों के लिए काले पेन का प्रयोग करना उप-शीर्षकों को रेखांकित करना प्रस्तुति को बेहतर बनाता है।

परीक्षा के दिन की तैयारी
परीक्षा के दिन छात्रों को आधार कार्ड और पेन-पेंसिल जैसे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने चाहिए। प्रत्येक अनुभाग को उचित समय देना चाहिए। अंत में उत्तर पुस्तिका जमा करने से पहले सभी उत्तरों की दोबारा जांच करनी चाहिए ताकि कोई भी प्रश्न अनुत्तरित न रह जाए।
विज्ञापन



अमर उजाला का हेल्पलाइन नंबर

सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की सहायता के लिए अमर उजाला ने हेल्पलाइन नंबर 7617566168 जारी किया है। परीक्षार्थी और उनके अभिभावक इस नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपने प्रश्न भेज सकते हैं। इनका समाधान विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें