फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू, मेरठ क्षेत्र से 10.34 लाख छात्र होंगे शामिल

Thu, 05 Feb 2026 12:03 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत 17 जिलों से 10.34 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
UP Board 10th Date Sheet 2026 - फोटो : Freepik (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इस वर्ष मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 17 जिलों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में कुल 10.34 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ के अंतर्गत मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और आगरा मंडल के कुल 17 जिले आते हैं। इन सभी जिलों से कुल 10,34,745 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इनमें हाई स्कूल के 5,30,668 और इंटरमीडिएट के 5,04,077 परीक्षार्थी होंगे।

कुल परीक्षार्थियों में 5,65,078 छात्र और 4,69,027 छात्राएं शामिल हैं जो छात्रों की तुलना में बालिकाओं की संख्या 96,691 कम दर्शाती है। पहली बार बोर्ड परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 5.30 लाख है, जो मुख्य रूप से हाई स्कूल के परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मेरठ-सहारनपुर के SSP बदले, ये होंगे नए कप्तान

आगरा में सबसे अधिक, शामली में सबसे कम परीक्षार्थी
क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के तहत आने वाले 17 जिलों में आगरा जिले में सबसे अधिक परीक्षार्थी होंगे। आगरा में हाई स्कूल के 60,380 और इंटरमीडिएट के 61,665 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, शामली जिले में सबसे कम परीक्षार्थी होंगे, जिनमें हाई स्कूल के 12,463 और इंटरमीडिएट के 11,743 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं आरजी कॉलेज में होंगी
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने वार्षिक, सेमेस्टर एवं एनईपी प्रणाली के तहत हुई लिखित परीक्षा की छूटी हुई प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। ये परीक्षाएं आरजीपीजी कॉलेज में आयोजित की जाएंगी।

प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने बताया कि फूड साइंस एवं क्वालिटी कंट्रोल, गृह विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा 11 फरवरी को होगी। भूगोल, चित्रकला एवं मनोविज्ञान विषयों की परीक्षा 16 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। छात्रों को अपने प्रवेश पत्र, प्रयोगात्मक विषय की फाइल और पिछली अंकतालिका के साथ संबंधित विभाग में समय पर उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें