फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
105 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड के तहत 2020 में होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले के 105 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
मेरठ में 406 विद्यालय हैं, जिनमें 43 राजकीय, 133 सहायता प्राप्त और 230 स्ववित्त पोषित हैं। इनमें से सात राजकीय, 84 सहायता प्राप्त और 14 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें 86 हजार 665 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें हाईस्कूल के 43423 परीक्षार्थी हैं और इंटरमीडिएट के 43242 परीक्षार्थी। इस बार 18 फरवरी 2020 से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो छह मार्च तक चलेंगी। पहला पेपर दोनों कक्षाओं में हिंदी का होगा। जो विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें सीएबी इंटर कॉलेज, केके इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, बीके इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एनएएस इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और सरस्वती ज्ञान इंटर कॉलेज आदि हैं। पिछले साल यहां 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें छह राजकीय थे, 87 सहायता प्राप्त और 14 वित्तविहीन। वर्ष 2019 में 43783 हाईस्कूल के परीक्षार्थी थे और 40309 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के थे।
विज्ञापन

पांच विद्यालय किए गए डिबार
पांच विद्यालय डिबार किए गए हैं, जिन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। ये विद्यालय हैं, लोकप्रिय इंटर कॉलेज सिवाल, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज मटौर, जहांआरा इंटर कॉलेज कांशी, श्रीरामचंद्र इंटर कॉलेज आसिफाबाद और हितकारी इंटर कॉलेज सकौती टांडा। श्रीराम चंद्र इंटर कॉलेज आसिफाबाद पहले बार डिबार किया गया है, यह क्यों किया गया, इसकी जानकारी अधिकारियों को भी नहीं है, क्योंकि यहां पिछले कई सालों से परीक्षा केंद्र है ही नहीं। बाकी चारों पिछले कई सालों से डिबार चल रहे हैं, जिस कारण इन्हें उसी निरंतरता में डिबार किया गया है।
विज्ञापन

14 नवंबर तक दाखिल कर सकेंगे आपत्ति
परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन निर्धारण किया गया है। अगर किसी स्कूल की तरफ से कोई आपत्ति है तो वह 14 नवंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज करा सकता है। सभी प्रधानाचार्यों को ई-मेल और व्हाट्सएप के जरिये भी सूचना भेजी गई है। - गिरजेश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें