फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: बागपत की रिया जैन ने हाईस्कूल और अनुराग मलिक ने किया इंटरमीडिएट में टॉप

Sat, 27 Jun 2020 12:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
रिया जैन और अनुराग मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इस बार हाईस्कूल में बड़ौत (बागपत) की रिया जैन ने हाईस्कूल में प्रदेश में 96.67 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। वहीं इंटर में भी बड़ौत के ही अनुराग मलिक ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

विज्ञापन


बताया गया कि रिया जैन बड़ौत के श्रीराम इंटर कॉलेज की छात्रा है। वहीं अनुराग मलिक भी श्रीराम कॉलेज का ही छात्र है। अनुराग मलिक ने 97 प्रतिशत के साथ इंटरमीडिएट में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। खास बात यह है कि इसी स्कूल की तनु तोमर ने पिछले साल पूरे प्रदेश में इंटरमीडिएट में टॉप किया था।

इंटर टॉपर अनुराग का कहना है कि मुझे उम्मीद थी कि मैं टॉप करूंगा। रोज 15 घंटे पढ़ाई करता था। जब तक टारगेज पूरा नहीं होता था तो पढ़ाई करता था। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने पूरा सपोर्ट किया है। मेरे स्कूल स्टाफ ने सहयोग किया है। अनुराग के पिता की छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान है। वहीं रिया का कहना है कि वह पीएचडी करना चाहती है और टीचर बनना चाहती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर, जिले का नाम किया रोशन, एक टीचर तो दूसरा बनना चाहता है आईएएस

बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है। दसवीं में दूसरा स्थान अभिमन्यु वर्मा का रहा है। उन्होंने 95.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वह साई इंटर कॉलेज बाराबंकी के विद्यार्थी हैं। वहीं, तीसरा स्थान योगेश प्रताप सिंह और राजेंद्र प्रताप सिंह का रहा। इन दोनों ही विद्यार्थियों ने 95.33 फीसदी अंकों के साथ हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप किया है। योगेश प्रताप सदभावना इंटर कॉलेज बाराबंकी के विद्यार्थी हैं।

वहीं, इंटरमीडिएट में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने टॉप किया है। उन्होंने 97 फीसदी नंबरों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान प्रयागराज के प्रांजल सिंह का रहा है। उन्होंने 96 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। तीसरे स्थान उत्कर्ष शुक्ला का रहा है जिन्होंने 94.80 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वो औरैया के रहने वाले हैं।

बागपत से बीजेपी सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने ट्वीट कर रिया जैन और अनुराग मलिक को बधाई दी है। उन्होंने दोनों के परिजनों से फोन पर बात करके उन्हें भी बधाई दी।

विज्ञापन

 

#upboardresult2020 में श्रीराम इंटरमीडिएट कॉलेज, बड़ौत, बागपत की रिया जैन 96.67% के साथ हाईस्कूल में पूरे प्रदेश में टॉपर रही हैं। उसी कॉलेज के अनुराग मलिक 97% अंक के साथ 12th के टॉपर। दोनों ने बागपत का नाम रोशन किया है। मैंने दोनों बच्चों के परिवारों को फ़ोन पर बधाइयाँ दी। pic.twitter.com/jOo9IObSjy

— Dr. Satya Pal Singh (@dr_satyapal) June 27, 2020 ">http://

 

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों से अधिक है। 10वीं क्लास में 23 लाख 982 छात्र पास हुए हैं। 10वीं क्लास में 83.3 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इंटर में कुल 18 लाख 54 हजार 99 छात्र पास हुए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें