फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल कॉलेज में मोर्चरी के डीप फ्रीजर खराब, शवों की हो रही दुर्गति, पढ़िए ये खास रिपोर्ट

Sat, 27 Jun 2020 12:29 PM IST
कपिल kapil मनु चौधरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • छह में से दो फ्रीजर ही कर रहे काम
  • स्वास्थ्य विभाग नहीं ले रहा सुध
  • मोर्चरी में हो रही शवों की दुर्गति
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मेरठ मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में डीप फ्रीजर खराब होने से शवों की दुर्गति हो रही है। शवों से उठने वाली दुर्गंध से पुलिस, मोर्चरी के कर्मचारी, डॉक्टर और मृतकों के परिजन परेशान हैं। वर्तमान में मोर्चरी के छह में से सिर्फ दो डीप फ्रीजर ही काम कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज परिसर में गढ़ रोड पर मोर्चरी बनी है। यहां शवों को निर्धारित समय तक सुरक्षित रखने के लिए छह डीप फ्रीजर लगाए गए हैं। लेकिन चार फ्रीजर खराब होने से शवों को सुरक्षित नहीं रखा जा पा रहा है। ऐसे में शवों से उठने वाली दुर्गंध से पोस्टमार्टम रूम और मोर्चरी का बुरा हाल है। हालात यह है कि शव लेने आने वाले लोग मोर्चरी के अंदर जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते हैं। 

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी: शवदाह गृह में अस्थियों की बेकदरी, कोने में राख के साथ लगाया ढेर
विज्ञापन


वहीं अधिक गर्मी के कारण 10-12 घंटे में शव फूल जाते हैं और उनसे दुर्गंध उठने लगती है। ऐसे में वहां आने वाले लोगों का खड़े होना भी मुश्किल हो रहा है। कई बार तो लोग चक्कर खाकर गिर पड़ते हैं। पूर्व में कई महिला सिपाही भी यहां बेहोश होकर गिर चुकी हैं। 
विज्ञापन


72 घंटे रखना होता है लावारिस शव 
नियमानुसार, जिले में लावारिस मिलने वाले शव को पुलिस 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखवाती है। जिससे उसकी शनाख्त कराई जा सके। इसके बाद ही डॉक्टर उसका पोस्टमार्टम करते हैं। लेकिन फ्रीजर खराब होने से शवों का बुरा हाल हो रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें