हाईस्कूल में 96.67 प्रतिशत के साथ टॉप करने वाली रिया जैन का कहना है कि वह पीएचडी करना चाहती है और टीचर बनना चाहती है। वहीं इंटरमीडिएट में 97 प्रतिशत के साथ टॉप करने वाले अनुराग मलिक का कहना है कि मुझे उम्मीद थी कि मैं टॉप करूंगा। रोज 15 घंटे पढ़ाई करता था। जब तक टारगेज पूरा नहीं होता था तो पढ़ाई करता था।
अनुराग ने कहा कि मेरे माता-पिता ने पूरा सपोर्ट किया है। मेरे स्कूल स्टाफ ने भी पूरा सहयोग किया है। अनुराग के पिता की छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान है। अनुराग ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं।
बताया गया कि दोनों टॉपर मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। रिया के पिता माता की चुनरी का काम करते हैं। बेटी के प्रदेश टॉप करने पर पूरे परिवार व आसपास में खुशी का माहौल है। वहीं पिछले साल भी बागपत की तनु तोमर ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में टॉप किया था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/