उधर, मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि चार संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार के अनुसार शांतिनगर में दो और खालापार में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। सरकुलर रोड स्थित पीएनबी का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला है। नोएडा से आया गांव अंतवाडा निवासी एक युवक भी संक्रमित पाया गया है। जिले में अब तक कोरोना के 258 केस मिल चुके हैं। इनमें से 67 केस सक्रिय हैं और 190 लोग ठीक हो चुके हैं।
वहीं बिजनौर जिले में एक महिला समेत छह लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें नजीबाबाद की एक महिला भी शामिल है। शुक्रवार को कुल छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले, जबकि 243 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 257 हो गई है। वर्तमान में सक्रिय पॉजिटिव केस की संख्या 49 हो गई है। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 203 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। दोनों मरीजों को कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।
जनपद में आए दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में चिंता बढ़ रही है। लेकिन यहां पर मरीज ठीक भी हो रहे हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 257 हो गई है। इनमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 203 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। वर्तमान में सक्रिय पॉजिटिव केस की संख्या 49 हो गई है। इससे पूर्व बुधवार को एक साथ 17 और बृहस्पतिवार को भी जनपद में चार कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। शुक्रवार को भी कुल छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले और 243 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार शुक्रवार को आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में शामिल नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी करीब पचास साल की महिला एक मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुई, जबकि कोतवाली देहात ब्लॉक के गांव सैदपुरा गज्जू निवासी 25 वर्षीय युवक गुरुग्राम से आया प्रवासी कामगार है।
इसके अलावा नहटौर के गांव सेढ़ा निवासी करीब 59 साल का व्यक्ति मुंबई और हल्दौर क्षेत्र के गांव गंगोड़ा जट में लौटा 24 साल युवक, इसी क्षेत्र के गांव पुटठा निवासी 27 साल का युवक दिल्ली से आए प्रवासी कामगार हैं, जबकि गांव शाहनगर में आया 28 साल का युवक महाराष्ट्र के पुणे से आया प्रवासी मजदूर है। सभी संक्रमित मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/