फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष, छह घायल, तनाव

Sun, 24 Jun 2018 11:55 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यहां डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। जिसमें छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। बुढ़ाना थाना क्षेत्र के चंधेड़ी गांव में देर रात शादी समारोह में तेज आवाज में डीजे बजाने के विवाद में दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर पथराव होने से गांव में अफरातफरी का आलम हो गया। इस घटना में दोनों समुदायों के छह ग्रामीण घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस घटना के दोनों पक्षों के 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। 
        
कोतवाली क्षेत्र के गांव चंधेड़ी में बृहस्पतिवार देर रात रामकुमार आदि के यहां शादी समारोह में डीजे बज रहा था। तेज आवाज में डीजे बजाने केे लेकर रामकुमार व सोनू आदि की नाहिद व जहीर आदि के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। घटना की सूचना मिलने से दोनों पक्षों के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर आमने सामने आ गए थे। गांव में तनाव बढ़ने पर दोनो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सहारनपुर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दो समुदाय के लोगों में संघर्ष, जमकर पथराव, फोर्स तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाहिद पक्ष के घायल नाहिद, मोहसीन व शहजाद तथा सोनू पक्ष के सोनू ,नरेश व बिहारी को चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। इस घटना में पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस घटना के दोनो पक्षों के 16 ग्रामीणों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चंधेड़ी गांव में शुक्रवार को पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस घटना को लेकर दोनो पक्षों के ग्रामीण आपसी समझौता करवाने के प्रयास में लगे हैं। पुलिस ने कहा कि किसी को माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जा सकती।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें