फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जाट-दलितों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस तैनात

Mon, 05 Mar 2018 05:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायल युवक और पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के एक गांव में दलितों और जाटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। दोनों पक्षों की ओर से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव खुर्द में सोमवार को जाट और दलितों में मामूली विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद काफी पुराना है और पहले भी दोनों के बीच संघर्ष हो चुका है। 

पढ़ें : बारात चढ़त को लेकर जाट-दलितों में संघर्ष, गांव में पुलिसफोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देते गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है। 
 
एसओ ने बताया कि विवाद पुराना है, इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हुआ था। लेकिन सोमवार को फिर से संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें