पत्नी के साथ अतुल प्रधान
एडीएम सिटी की कोर्ट से जो नोटिस जारी हुआ, उसमें अतुल प्रधान को चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस निवासी दर्शाते हुए नोटिस मेडिकल थाना पुलिस को भेज दिया गया। जबकि अतुल प्रधान नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में रहते हैं।
सत्ता के दबाव में हो रही है कार्रवाई
अतुल प्रधान का कहना है कि नोटिस सिर्फ दिखावे के लिए है, सत्ता के दबाव में प्रशासन उन पर कार्रवाई का मन बना चुका है। मैं लगातार प्रदेश और केंद्र सरकार की पोल खोल रहा हूं। भाजपाई इस मकसद में कामयाब नहीं होंगे, बल्कि हमारी आवाज और बुलंद होकर निकलेगी।
प्रशासन ढाई माह पहले जारी कर चुका है नोटिस
अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र ने बताया कि नोटिस तामील न होने से कार्रवाई अटकी है। नोटिस तामील होने की रिपोर्ट आने के बाद यदि अतुल प्रधान कोर्ट में आपत्ति दर्ज नहीं कराते हैं तो तय समय बीतने के बाद उन पर गुण-दोष के आधार पर कार्रवाई तय कर दी जायेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/