फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ से आई टीम की मेरठ में बड़ी कार्रवाई, 2800 किलो पनीर जब्त; गड्ढा खोदकर जमीन में दबाया

Fri, 17 Apr 2026 12:20 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: नंगला कुंभा में मिलावटी पनीर व मावा बनाने की शिकायतें मिल रही थी। लखनऊ से आई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोपनीयता बरतते हुए छापा मार दिया। जब्त किए गए 28 कुंतल पनीर को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।
विज्ञापन
जमीन में दबाया गया पनीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानीखुर्द के नंगला कुंभा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग (लखनऊ टीम) द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई ने मिलावटखोरों में हड़कंप मचा दिया है। बृहस्पतिवार शाम को छापा मारकर करीब 28 कुंतल मिलावटी पनीर को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन
Trending Videos

नंगला कुंभा क्षेत्र में लंबे समय से मिलावटी पनीर और मावा बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को अवगत कराया था कि क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से मिलावटी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। पूर्व में विभाग द्वारा सैंपल लेकर खानापूर्ति करने की शिकायतों के बाद, ग्रामीणों ने सीधे मुख्यमंत्री और लखनऊ में खाद्य सुरक्षा विभाग से गुहार लगाई थी।
 

लखनऊ टीम का गोपनीय अभियान
ग्रामीणों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए लखनऊ से आई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोपनीयता बरतते हुए यह कार्रवाई की। टीम ने मेरठ के स्थानीय खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मियों को भी इसकी सूचना नहीं दी थी। टीम ने नंगला कुंभा में पनीर बनाने वाली भटि्ठयों का औचक निरीक्षण किया और अलग-अलग दो स्थानों से पनीर के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
 

28 कुंतल मिलावटी पनीर नष्ट
जांच के दौरान पनीर में मिलावट की पुष्टि होने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 28 कुंतल मिलावटी पनीर जब्त किया। मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर सारा जब्त किया गया पनीर नष्ट करवा दिया, ताकि यह दोबारा इस्तेमाल न हो सके।
 

संचालकों में हड़कंप, कई फरार
इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई की भनक लगते ही कई पनीर संचालक अपने संस्थानों को बंद करके मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान टीम को हल्का विरोध भी झेलना पड़ा, लेकिन विभाग ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।
 
विज्ञापन

भविष्य में भी जारी रहेगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। टीम के सदस्य बीके राठी ने बताया कि वे अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में खौफ का माहौल है और उम्मीद है कि इससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें