उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि प्रभु श्री राम अरुण गोविल, जिनको कभी हम लोगों ने स्क्रीन पर देखा था, वो चुनकर के आए थे। वहां पर महिलाएं धरने पर बैठी हैं। और अगर ये धरने पर इसलिए बैठी हैं क्योंकि उनको न्याय नहीं मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वजह से उनके घर उजड़ रहे हैं। महिला रो-रो करके न्याय मांग रही हैं।
उपाध्यक्ष के धरने में पहुंचते ही नौचंदी पुलिस महिला को लेकर थाने आ गई। सूचना पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला थाने पहुंचे। पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाएं।
आज पहुंचेंगे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि पुलिस धरने पर बैठे पीड़ित व्यापारियों के परिवार से नहीं मिलने दे रही है। पुलिस मनमर्जी कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ वह और उनकी पार्टी हमेशा खड़ी है। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित व्यापारियों से मिलने के लिए सेंट्रल मार्केट पहुंचेंगे।